HTML Block

Don't use blurred low resolution pictures or the post will be deleted. Many thanks. Keep things looking good !

पछुआ हवा ने बढ़ा दी ठिठुरन

बिहार, पटना : बिहार में पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे से चल रही है। देर रात और आज सुबह काफी ठंड महसूस हुई। कई जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इधर पटना, बेगूसराय, रोहतास, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके कारण बाइक और कार चालकों को दृश्यता कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवा के सक्रिय होने से अगले दो घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है। ऐसे में सुबह और रात की ठिठुरन और बढ़ेगी। इसीलिए हर हाल में गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों तक किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन से चार दिनों तक दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।

Visit WebSite: https://the-radar.in/national/%e0%a4%aa%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%bf%e0%a4%a0%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%a8/17559/

Posted in Default Category on December 09 2025 at 11:06 AM

Comments (0)

AI Article