HTML Block

Don't use blurred low resolution pictures or the post will be deleted. Many thanks. Keep things looking good !

यौन शोषण के आरोप में सहायक जेलर गिरफ्तार

बिहार, समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उपकारा में पदस्थापित सहायक जेलर आदित्य कुमार को एक महिला द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीड़िता, जो दो बच्चों की मां है, ने अपनी शिकायत में बताया कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान उसकी मुलाकात गया कोर्ट में आदित्य कुमार से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद वर्ष 2022 में आरोपी ने उसके घर स्थित मंदिर में शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे गया स्थित अपने सरकारी आवास में करीब तीन वर्षों तक पत्नी की तरह रखा और उसके बच्चों व परिजनों से भी पारिवारिक तस्वीरें खिंचवाकर वैवाहिक रिश्ते पर भरोसा दिलाया। बाद में आदित्य कुमार की पोस्टिंग समस्तीपुर के दलसिंहसराय उपकारा में हो गई, जिसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके लौट गई। आरोप है कि दीपावली के दौरान बुलावे पर जब वह दलसिंहसराय पहुंची और सरकारी आवास में रहने लगी तो दोनों के बीच विवाद गहरा गया। पीड़िता के अनुसार 30 नवंबर को आरोपी की एक अन्य युवती से नजदीकी की जानकारी मिलने पर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन आरोपी के माता-पिता द्वारा भी गाली-गलौज और हाथापाई कर उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया।

Visit Website:https://the-radar.in/national/%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95/17577/

Posted in Default Category on December 09 2025 at 12:10 PM

Comments (0)

AI Article